top of page

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति, वह लवर के साथ जिंदा मिली


जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति, वह लवर के साथ जिंदा मिली

एक नवविवाहित महिला अचानक घर से गायब हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पति ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मायके पक्ष ने एक लावारिश लाश को अपनी बेटी की लाश बताते हुए आरोपों को पुख्ता भी कर दिया। पुलिस ने युवक को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। वह इस वक्त सजा काट रहा है, लेकिन मां को भरोसा था कि उसका बेटा कभी कातिल नहीं हो सकता..। वह बेटे की पत्नी की तलाश में निकल पड़ी, आखिरकार उसके विश्वास की जीत हुई। मंगलवार को उसके बेटे की पत्नी जीवित हालत में यहां जबलपुर के केंट थाना क्षेत्र में पकड़ी गई। सूचना पर पुलिस ने बेवफा पत्नी और उसके आशिक को हिरासत में ले लिया है।

ये है मामला

केंट थाना प्रभारी मनजीन सिंह के अनुसार बिहार, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोपड़ा गांव के रहने वाले मनोज शर्मा का विवाह अक्टूबर 2015 में स्थानीय रिंकी विश्वकर्मा के साथ हुआ था। शादी के करीब 9 महीने बाद रिंकी घर से लापता हो गई। इसी दौरान सरैया थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश लावारिश हालत में मिली। रिंकी के मायके पक्ष के लोगों ने इस लाश की शिनाख्त रिंकी के रूप में की और आरोप लगाया कि पर्याप्त दहेज नहीं देने के कारण मनोज ने रिंकी की हत्या कर दी। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायालय ने मनोज को जेल भेज दिया।

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति, वह लवर के साथ जिंदा मिली

जीता मां का विश्वास

मनोज की मां ललिता देवी को पूरा भरोसा था कि उसका बेटा कातिल नहीं हो सकता। उसे बहू रिंकी की गतिविधियों पर संदेह था। इसलिए वह खामोश नहीं बैठी। चुपचाप जहां-तहां रिंकी की तलाश करती रही। ललिता को पता चला कि रिंकी किसी पे्रमी के साथ जबलपुर, केंट थाना के बिलहरी क्षेत्र में रह रही है। उसने इस बात की सूचना सरैया थाना पुलिस को दी। बिहार के सरैया थाने से मंगलवार को एएसआई शत्रुघन शर्मा ललिता के साथ यहां जबलपुर पहुंचे और केंट पुलिस को पूरा वाकया बताया। केंट थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने टीम भेजी तो बिलहरी में रिंकी अपने आशिक मयूर मलिक के साथ मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी से कर ली शादी

केंट थाना प्रभारी सिंह के अनुसार मयूर मलिक भी मुजफ्फरपुर क्षेत्र का रहने वाला है। शादी से पहले से ही उसके रिंकी के साथ प्रेम संबंध थे। शादी के बाद एक दिन मौका पाकर रिंकी मयूर के साथ भाग निकली और दोनों यहां जबलपुर में आकर रहने लगे। दोनों ने मंदिर से शादी भी कर ली है। मयूर एक प्राईवेट दुकान में काम करता है। पुलिस दोनों को सरैया लेकर रवाना हो रही है।

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति, वह लवर के साथ जिंदा मिली

फफकर रो पड़ी मां

बहू को किसी अन्य युवक के साथ देखकर मनोज की मां फफकर रो पड़ी। ललिता ने कहा कि मुझे इस बात का गम नहीं है कि बहू किसी के साथ भाग गई। सबसे बड़ा दुख इस बात का है कि निर्दोष बेटे पर हत्या का आरोप लगा और बेगुनाह होते हुए भी वह इसके लिए 15 माह से जेल में सजा काट रहा है। सरोज का कहना है कि बेवफा रिंकी के खिलाफ कड़ी कारवाई की जानी चाहिए।

Source, here.

0 comments
bottom of page