top of page

मुझे पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना है...महिला की ये बातें सुनकर पुलिस हैरान


महिला थाने में अक्सर अफेयर, प्रताड़ना, लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मामले आते हैं। लेकिन बुधवार को शहर के महिला थाने में अजीब मामला सामने आया। दरअसल, एक महिला ने पुलिस से कहा कि उसे पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना है। महिला की बातें सुनकर एक बार पुलिस हैरान रह गई। महिला को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। महिला के प्रेमी को थाने बुलाया गया और वो मान गया।

- इंदौर के महिला थाने में एक महिला पहुंची और रोते हुए पुलिस को बताया- उसे पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। जब पुलिस ने उससे पूछा की पति ने उसे क्यों मारा तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया और रोती रही। - पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर पूछा कि इसे क्यों मारा। पति ने बताया- उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब वह काम पर जाता है तो पत्नी अपने प्रेमी से मिलने जाती है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है। - मैंने कई बार पत्नी को युवक से मिलने से मना किया लेकिन वो नहीं मानी। बुधवार को मैंने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी वजह से मैंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। - पुलिस ने जब महिला से पूछा तो उसने कहा- हां, वह एक युवक से प्रेम करती है। अक्सर उससे मिलने भी जाती है। पुलिस ने उसे समझाया कि वह युवक को छोड़ दे और पति के साथ रहे लेकिन महिला ने मना कर दिया। - महिला का कहना था कि वह पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी तो पुलिस ने महिला के प्रेमी को थाने बुलाया और उसे समझाया। प्रेमी ने महिला से कभी न मिलने का वादा किया।

0 comments
bottom of page