top of page

कई दूल्हों को कंगाल बना चुकी 'लुटेरी दुल्हन' पकड़ाई, शादी के 5वे दिन ही जेवर लेकर हुई थी फरार


कई दूल्हों को कंगाल बना चुकी 'लुटेरी दुल्हन' पकड़ाई, शादी के 5वे दिन ही जेवर लेकर हुई थी फरार

देश में शादियों में दान-दहेज और धूमधाम से होने वाली शादियां तो आपने कई देखी होगी और शादियों में दुल्हनों की भी चर्चा आपने सुनी होगी| लेकिन हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में जानकार आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे| जी हां एक ऐसी दुल्हन जो अपनी खूबसूरती का प्रलोभन देकर लोगों के साथ शादियां करती थी और एक दो दिन रह कर पूरा डेरा सामान और नगदी समेट कर फरार हो जाती थी| जिसके साथ पूरा तीन लोगो का गिरोह काम करता था| इस गिरोह का पन्ना पुलिस ने पर्दाफाश किया है|

मामला पन्ना जिले के मडला थाने का है, जहां पर हिनौता निवासी विवेक तिवारी ने थाना मडला पहुंचकर एक लिखित आवेदन पत्र दिया और बताया कि झांसी के रहने वाले धीरज चौबे और दाऊ राजा दुवे अपनी भतीजी संध्या चौबे की शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास लेकर आए थे और लड़की सुंदर होने के कारण उसने शादी के लिए हां कर दी| लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके साथ उसकी शादी होने वाली है वह उसे लूटकर फरार हो जाएगी|

हुआ भी ऐसा ही, शादी का पूरा ड्रामा तैयार किया गया और दुल्हन के साथ दो लोगों ने पूरी हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कराई और फिर दुल्हन के साथ जो साथी थे उन्होंने लूट को अंजाम देने के लिए दुल्हन के साथ मिलकर एक नया प्लान तैयार किया और सीधे दुल्हन के पति यानी विवेक तिवारी के पास आकर रोने गिड़गिड़ाने लगे कि दुलहन के साथी की पत्नी ( यानि दुल्हन के भाई की पत्नी ) की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है| जहां पर उसका इलाज होना है और इलाज का खर्च एक लाख है| दूल्हा यानी विवेक तिवारी ने भी सोचा कि उसकी पत्नी के रिश्तेदार हैं और समस्या है| उसने दुल्हन के साथी को एक लाख रुपये दे दिए| बाद में दो-तीन दिन बाद दुल्हन भी सोने चांदी के जेवरात लेकर घर से फरार हो गई| इसके बाद क्या था कि विवेक तिवारी को पता चला कि जिसके साथ उसकी शादी हुई है वह उसकी दुल्हन नहीं बल्कि एक लुटेरी दुल्हन थी, जो उसे लूटकर फरार हो चुकी है|

अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत विवेक तिवारी ने थाना महिला में की और पन्ना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को मंडला के ढाबे से गिरफ्तार कर लिया| .हलाकि पन्ना पुलिस अभी मामले जाँच कर रही है और लुटेरी दुल्हन ने बताया की यह उसकी दूसरी शादी थी| इसके पहले भी वह शादी कर चुकी है वहाँ पर भी उसने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था |

पकडे हुये आरोपी संध्या चौबे एवं वाहन के चालक चरण सिंह को पकड़कर थाना लाया गया। संध्या के पास से चादी की पायल और सोने का मंगलसूत्र जो शादी मे दिया गया था बरामद किया गया। पूंछताछ पर पता लगा कि आरोपी महिला संध्या चौबे जिसका कि वास्तविक नाम संध्या राजपूत है पिता करतार राजपूत (20) निवासी बिजौली हाल सविता यादव का मकान राजगढ थाना प्रेमनगर जिला झासी बताया। वहीं वाहन वालक चरण सिंह पिता बलवान सिंह पाल (35) निवासी सिमरहा वार्ड न बर 23 थाना सदर बाजार झासी उप्र का रहने वाला है।

Source, here.

0 comments
bottom of page